बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी फिटनेस डेडिकेशन के लिए जानी जाती हैं और वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने इंटेंस वर्कआउट रूटीन को शेयर करती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम से एक इंटेंस वर्कआउट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे डंबल लेटरल रेज एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। वीडियो में भूमि बिना किसी ब्रेक के म्यूजिक की बीट पर लगातार एक्सरसाइज करती दिख रही हैं, जो उनके फिटनेस के लिए कमिटमेंट को साफ शो कर रहा है। लुक की बात करें तो भूमि ने इस दौरान ब्लैक कलर का स्टाइलिश एक्टिववियर सेट और व्हाइट स्नीकर्स पहने हुए हैं। फैंस उनके इस पोस्ट पर अलग-अलग रिएक्शन के साथ अपना प्यार शो करते नजर आ रहे हैं।
#BhumiPednekar #FitnessGoals #WorkoutRoutine #GymLife #DumbbellWorkout #LateralRaise #BollywoodActress #FitIndia #StrengthTraining #FitnessMotivation #NoPainNoGain #ActivewearStyle #CelebrityFitness #HealthyLifestyle #GymMotivation #WorkoutVideo #ViralPost #FanLove #BollywoodNews #EntertainmentNews #Daldal #StayFit #IANS