बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपना संडे पूरी तरह फिटनेस और मी-टाइम को डेडिकेट किया। बिजी शूटिंग शेड्यूल के बीच जब उन्हें एक ट्रेडिशनल संडे ऑफ मिला, तो उन्होंने इसे खास अंदाज में एन्जॉय किया। भूमि ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फिटनेस वीडियो शेयर किया, जिसमें वे जिम में इंटेंस वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने क्रॉप टॉप, हाई-वेस्ट लेगिंग्स और व्हाइट स्नीकर्स पहने हुए हैं। अपने फुल-बॉडी वर्कआउट सेशन में भूमि कभी केटलबेल गोब्लेट स्क्वाट, कभी नीलिंग लेग एक्सटेंशन, तो कभी हाई प्लैंक और केटलबेल स्विंग्स करती दिखीं। इसके बाद उन्होंने ट्रेडमिल रन के साथ अपना वर्कआउट पूरा किया। भूमि के इस फिटनेस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कोई उनकी फिटनेस डिसिप्लिन की तारीफ कर रहा है, तो कोई उनके हेल्दी लाइफस्टाइल से इंस्पायर नजर आ रहा है।
#BhumiPednekar #BhumiFitness #WorkoutMotivation #BollywoodFitness #SundayWorkout #FullBodyWorkout #GymRoutine #KettlebellWorkout #FitnessInspiration #HealthyLifestyle #CelebrityWorkout #FitnessGoals #GymLife #MeditationTime #WellnessJourney #TreadmillRun #FitAndHealthy #BollywoodNews #WorkoutVideo #SelfCareSunday #FitnessLifestyle #InstaFitness #IANS