तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस ने Vijay और उनकी पार्टी TVK को समर्थन देने का फैसला किया है. तमिलनाडु कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया. कांग्रेस का कहना है कि राज्य में सेक्युलर सरकार बनाए रखना जरूरी है. TVK ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने में सफलता हासिल की, लेकिन बहुमत से पीछे रह गई. कांग्रेस के 5 विधायक, साथ ही CPI, CPI(M) और PMK का संभावित समर्थन विजय के लिए सरकार बनाने का रास्ता आसान कर सकता है. वहीं DMK और AIADMK को बड़ा झटका लगा है.