दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच करो या मरो वाला मुकाबला खेला जा रहा है। DC ने KKR को 143 रनों का टारगेट दिया है।
कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत शानदार रही। पथुम निसंका और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी के साथ टीम को तेज तर्रार शुरुआत दिलाई। खतरनाक लय में दिख रहे केएल राहुल को कार्तिक त्यागी ने पवेलियन भेजा। पथुम निसंका ने 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उनके आउट होने के बाद दिल्ली के विकेट्स ताश के पत्तों की बिखरते चले गए। आशुतोष शर्मा की 39 रनों की जुझारू पारी की बदौलत टीम ने 100 का आंकड़ा पार किया और स्कोर बोर्ड पर 142 रन टांगे।
KKR के लिए कार्तिक त्यागी और अनुकूल रॉय ने 2-2 विकेट झटके। वहीं, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा और कैमरून ग्रीन को 1-1 विकेट मिला। अब 143 रनों के इस टारगेट के साथ KKR के सामने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने की बड़ी चुनौती है। वहीं दिल्ली के लिए यह मुकाबला टूर्नामेंट में बने रहने की आखिरी सांस जैसा है। देखना है कि इस करो या मरो वाले मुकाबले में बाजी किसके हाथ लगती है।