Surprise Me!

सुप्रीम कोर्ट से TVK विधायक को राहत… मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर लगी रोक

2026-05-13 2 Dailymotion

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के नवनिर्वाचित विधायक एस. सेतुपति को बड़ी राहत देते हुए मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें उन्हें तमिलनाडु विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने से रोका गया था. सुप्रीम कोर्ट ने डीएमके उम्मीदवार के.आर. पेरियाकरुप्पन की ओर से दायर याचिका पर हाई कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर भी रोक लगा दी. सेतुपति ने तिरुप्पत्तूर सीट पर सिर्फ एक वोट से जीत हासिल की थी. डीएमके ने पोस्टल बैलेट की गिनती में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हाई कोर्ट का रुख किया था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनाव परिणाम को चुनौती देने के लिए चुनाव याचिका सही रास्ता है, रिट याचिका नहीं.