Surprise Me!

आय से अधिक संपत्ति मामला: हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी

2026-08-13 11 Dailymotion

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीमकोर्ट में चुनौती दी है.  कर्नाटक के बीजेपी कार्यकर्ता एस विग्नेश शिशिर ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कराया था. याचिका की सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने मामले की सीबीआई और ईडी से जांच कराने का आदेश दिया था. राहुल गांधी ने हाई कोर्ट के निर्देशों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. उन्होंने शिशिर की शिकायत के आधार पर शुरू की गई प्रक्रिया पर सवाल उठाया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनके पास उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से ज़्यादा संपत्ति है.