Surprise Me!

आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, सुप्रीम कोर्ट में जांच एजेंसी पर उठे सवाल

2026-08-17 0 Dailymotion

सुप्रीम कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बड़ी राहत दी है. इस मामले की इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इस मामले में सुनवाई की अनुमति नहीं दी है. सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ लगे आरोपों पर सीबीआई की चुप्पी पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या इस मामले में कार्रवाई करने के लिए एजेंसी को कोर्ट के निर्देश की जरूरत है?

कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को इस मामले में दायर याचिका पर सुनवाई टालने का निर्देश दिया और कहा कि कोर्ट को 'नैचुरल जस्टिस' के सिद्धांतों का पालन करना चाहिए. कोर्ट ने पूछा कि हाई कोर्ट ने राहुल गांधी को अपनी बात रखने का मौका दिए बिना आदेश क्यों पारित किया?