Surprise Me!

IPL 2026 : 6 टीमों में टॉप-4 की होड़, रोमांचक हुई प्लेऑफ की दौड़

2026-05-13 10 Dailymotion

दिल्ली : IPL 2026 अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है और लीग स्टेज के आखिरी मुकाबलों के साथ प्लेऑफ की तस्वीर साफ होने लगी है। 56वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद पर शानदार जीत के बाद गुजरात टाइटंस ने न सिर्फ अंक तालिका में नंबर-1 स्थान हासिल किया, बल्कि प्लेऑफ की रेस में अपनी दावेदारी भी सबसे मजबूत कर ली है। पॉइंट्स टेबल के मौजूदा हालात और टीमों के प्रदर्शन के आधार पर आइए जानते हैं, कौन सी टीमें हैं प्लेऑफ का टिकट की सबसे बड़ी दावेदार...