कोलकाता, प. बंगाल : आईपीएल 2026 के 65वें लीग मुकाबले में Kolkata Knight Riders ने Mumbai Indians को नेल-बाइटिंग फिनिश वाले थ्रिलिंग मैच में 4 विकेट से हरा दिया। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में KKR के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने दबाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को अहम जीत दिलाई। इस शानदार जीत के साथ Kolkata Knight Riders ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। वहीं मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।