NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लातूर स्थित RCC यानी रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस के संस्थापक शिवराज मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी के मुताबिक, आरोपी पीवी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे से पूछताछ में मोटेगांवकर का नाम सामने आया. आरोप है कि RCC के मॉक टेस्ट के कई सवाल फाइनल NEET परीक्षा में हूबहू आए थे. छात्रों के इंटरव्यू और एक अभिभावक की शिकायत के बाद मामला और गंभीर हो गया. CBI ने मोटेगांवकर के ऑफिस से कंप्यूटर, दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त कर जांच तेज कर दी है. पुणे और लातूर में कई डॉक्टरों और छात्रों से भी पूछताछ जारी है। मामले में आगे और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है.