Surprise Me!

गुजरात के बनासकांठा में देश की पहली गौमूत्र डेयरी…पशुपालकों के लिए बनी कमाई का नया जरिया

2026-05-22 6 Dailymotion

बनासकांठा जिले के अबाला गांव में देश की पहली गौमूत्र डेयरी ग्रामीणों के लिए कमाई का नया जरिया बन गई है. देवारामभाई पुरोहित के स्टार्टअप द्वारा शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट को आईहब गुजरात से 5 लाख रुपये की सहायता मिली. डेयरी में गौमूत्र को प्रोसेस कर प्राकृतिक खाद और जैविक कीटनाशक तैयार किए जाते हैं, जिससे रसायनमुक्त खेती को बढ़ावा मिल रहा है. साल 2017 में 50 लीटर प्रतिदिन क्षमता से शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट अब 10 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले प्लांट में बदल चुका है. भाभर तालुका के कई गांवों से रोज करीब 4000 लीटर गौमूत्र एकत्र किया जा रहा है, जिससे 70 से अधिक परिवारों को आर्थिक लाभ मिल रहा है.