Surprise Me!

Sanya Malhotra ने शेयर की अपकमिंग ‘Sundar Poonam’ के set से खूबसूरत लम्हों से भरी दिल छू लेने वाली BTS तस्वीरें

2026-05-22 222 Dailymotion

बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने अपनी अपकमिंग रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'सुंदर पूनम' के शूट के दौरान की खूबसूरत पलों की झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिनमें उनका सादगीभरा और एस्थेटिक अंदाज देखने को मिला। शेयर की गई तस्वीरों में सान्या व्हाइट शरारा सूट में नजर आ रही हैं। वे कभी कैमरे की ओर देखते हुए, कभी रोशनी के बीच खोई हुईं, तो कभी ट्रेडिशनल अंदाज में पोज देती हुईं दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही सान्या ने शूटिंग के दौरान के कुछ खास लम्हों को भी वीडियो क्लिप्स में कैद किया। एक क्लिप में सड़क पर चलती भेड़-बकरियों और उसी रास्ते से गुजरते एक कपल की खूबसूरत झलक भी दिखाई देती है। वहीं, उन्होंने नेचर और ऐतिहासिक पुरानी इमारतों की शानदार तस्वीरें भी शेयर की हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपने फरी पेट डॉग के साथ भी नजर आईं। आखिरी क्लिप में सान्या मस्ती भरे अंदाज में डांस करती दिखाई दीं।

#SanyaMalhotra #SundarPoonam #Bollywood #RomanticThriller #AdityaRawal #Pulkit #MovieShoot #BehindTheScenes #Aesthetic #ShararaLook #TraditionalStyle #InstaVibes #BollywoodActress #NatureLovers #HistoricBeauty #PetLove #DanceMoments #FilmUpdates #UpcomingMovie #CinematicShots #ViralPost #July2026Release #IANS