लखनऊ, उत्तर प्रदेश : आईपीएल 2026 का 68वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगी। पंजाब किंग्स के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स सम्मान बचाने और सीजन का अंत जीत के साथ करने के मकसद से उतरेगी। पंजाब किंग्स की कहानी इस सीजन में किसी रोलर-कोस्टर से कम नहीं रही। टूर्नामेंट के पहले चरण में टीम टॉप पर थी और सात मैचों में छह जीत के साथ प्लेऑफ की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही थी। लेकिन इसके बाद टीम लगातार छह मुकाबले हार गई और अब उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें बेहद मुश्किल स्थिति में पहुंच चुकी हैं। PBKS को हर हाल में यह मैच तो जीतना ही होगा, साथ ही उसे किस्मत का साथ भी चाहिए होगा।