Surprise Me!

IPL 2026: करो या मरो मैच में RR ने बनाए 205 रन, मुंबई के सामने 206 रनों का बड़ा लक्ष्य

2026-05-24 14 Dailymotion

मुंबई, महाराष्ट्र : आईपीएल 2026 का 69वां मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। 'करो या मरो' वाले इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का बैटिंग लाइनअप बुरी तरह लड़खड़ा गया। लेकिन शुरुआती झटकों से उबरते हुए टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और राजस्थान के बल्लेबाज बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रहे।