Surprise Me!

तेरहवीं पर ट्विशा का अंतिम संस्कार..टूटे परिजन, अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई..

2026-05-24 7 Dailymotion

आखिरकार 13 दिन के बाद ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर एम्स दिल्ली की चार सदस्यीय टीम ने रविवार को ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम पूरा किया। जिसके बाद पार्थिव शरीर का भोपाल के भदभदा विश्राम घाट में ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मोर्चरी के बाहर पूरे दिन भावुक माहौल देखने को मिला...परिजन शव के इंतजार में रोते-बिलखते नजर आए, जबकि मेडिकल और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही थीं। परिवार ने पहले ही निर्णय ले लिया था कि अंतिम संस्कार रविवार को ही किया जाएगा, ट्विशा के पंचतत्व में विलीन होने के बाद शांति सभा का आयोजन किया गया, जहां ट्विशा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई

#TwishaSharmaCase, #TwishaSharmaDeath, #BhopalSuicideCase, #TwishaSharmaPostmortem, #TwishaSharmaHusbandSamarthSingh, #GiribalaSingh, #BhopalAIIMS, #TwishaSharmaMystery, #MPHighCourt, #TwishaSharmaInvestigation