नई दिल्ली : मध्यप्रदेश के भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई का फैसला लिया है। सोमवार को इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वीएम पंचोली की बेंच ने की। इस सुनवाई के कारण ट्विशा के परिवार को अब न्याय की उम्मीद जगी है। वहीं सीजेआई ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि हमें कोई शक नहीं है कि पीड़ित और आरोपी जांच में सहयोग करेंगे। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया ट्रायल पर भी चिंता जताई।
#TwishaSharmaCase #SupremeCourt #CJI #MediaTrial #CBIInquiry #BhopalNews #BreakingNews #JusticeForTwisha #MadhyaPradesh #CourtHearing #IndiaNews #FairInvestigation #TwishaCase #LegalNews #CrimeNews