गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) और इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) के एक जॉइंट ऑपरेशन में ब्राजील से गुजरात समुद्र के रास्ते दिल्ली तक कोकीन की खेप पहुंचाने की आपराधिक साजिश का पर्दाफाश किया है. इस जॉइंट ऑपरेशन में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को कच्छ में मुंद्रा पोर्ट से दूर एक जहाज से 118.977 किलोग्राम कोकीन जब्त किया गया. गुजरात ATS के पुलिस इंस्पेक्टर जे एम पटेल को खुफिया सूत्रों से पक्की जानकारी मिली थी कि, क्रू मेंबर न्गिंगाइट नासोरो जुमाने और जुमा नासिर उमर ने अपने साथियों के साथ कार्गो जहाज 'यूरोप' पर ब्राजील से करीब छह बैग में लगभग 150 किलोग्राम नशीला पदार्थ कोकीन छिपाकर ला रहा है.यह खेप 26 मई 2026 की सुबह मुंद्रा के पास समुद्र के बाहरी हिस्से में एक मछली पकड़ने वाली नाव तक भेजा जाना था. वहां से कोकीन की यह खेप आगे दिल्ली के रहने वाले केल्विन चुक्वुमा और ब्यारुहांगा जेम्स को पहुंचाई जानी थी.