Surprise Me!

मोदी सरकार के 12 साल: करोड़ों गरीबों का सहारा बनी ‘पीएम आवास योजना’, सहारानपुर के लाभार्थियों ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

2026-05-29 3 Dailymotion

सहारनपुर, यूपी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे हो गए हैं। बीते वर्षों में मोदी सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए कई योजना शुरू की है और उन्हीं में से एक है प्रधानमंत्री आवास योजना। इस योजना ने न केवल गरीबों का अपने घर का सपना साकार किया है, बल्कि उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर भी प्रदान किया है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कई लाभार्थियों को पीएम आवास मिला है। शहर की इंद्रा कॉलोनी में रहने वाली कुसुम गुप्ता को इस योजना के तहत ढाई लाख रुपये की आर्थिक मदद मिली, जिससे उन्होंने पक्का मकान बनवाया है। वहीं मंजुला बताती हैं कि उन्हें पहले टीन-टप्पर के मकान में रहना पड़ता था, लेकिन अब वे पक्के मकान में परिवार के साथ रह रही हैं। सहारनपुर में ऐसे हजारों लोग हैं, जिन्हें पीएम आवास योजना के तहत पक्की छत मिली है और वे बुनियादी सुविधाओं से लैस घर में अपने परिवार के साथ गुजर-बसर कर रहे हैं।