वडोदरा, गुजरात: वडोदरा की फाल्गुनी जोशी के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना किसी वरदान से कम साबित नहीं हुई है। फल्गुनी जोशी पहले अपने परिवार को साथ किराए के मकान में रहती थीं और उन्हें कई परेशानियों से जूझना पड़ता था। लेकिन जब से उन्हें मोदी सरकार की पीएम आवास योजना के तहत वडोदरा के पॉश इलाके में स्थित मोटानाथ रेजिडेंसी में सपनों का घर मिला है, तब से उनकी जिंदगी बदल गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान केंद्र सरकार ने गरीबों और जरूरतमंदों के जीवन को आसान बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इन पहलों ने देश भर में करोड़ों लोगों के जीवन को खुशहाल बनाने का काम किया है। आज इन योजनाओं के लाभार्थी चाहते हैं देश में पीएम मोदी की अगुवाई में सरकार ऐसे ही गरीबों के हित में निरंतर काम करती रहे।