Surprise Me!

Video: विश्व पर्यावरण दिवस पर जैसलमेर में गूंजा हरियाली और संरक्षण संदेश

2026-06-05 796 Dailymotion

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले भर में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को लेकर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी समूहों तथा पर्यावरण प्रेमियों ने पौधरोपण, जागरूकता रैलियों, संगोष्ठियों और जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।