Surprise Me!

Jaisalmer: सेहत का सवेरा, योग की पाठशाला: योगमय हुई स्वर्णनगरी, हर ओर गूंजा निरोगी जीवन का संदेश

2026-06-21 45 Dailymotion

जैसलमेर. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह जैसलमेर में योगमय वातावरण रहा। सोनार दुर्ग की तलहटी स्थित शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में मौजूद योग साधकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम योगा फॉर हेल्थी एजिंग रही, जिसके अनुरूप जिले भर में जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर तक योग कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, कपालभाति जैसे विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय समारोह का लाइव प्रसारण भी देखा गया। चतुर्वेदी ने मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई। गड़ीसर सरोवर और सोनार दुर्ग प्रोल पर भी विशेष योग सत्र हुए।