Surprise Me!

बाबा महाकाल की चौखट पर गायिका किंजल दवे और अभिनेत्री मोनल, भस्म आरती में हुई शामिल

2026-06-07 7 Dailymotion

उज्जैन: रविवार तड़के हुई भस्म आरती में प्रसिद्ध गायिका किंजल दवे व फिल्म अभिनेत्री मोनल गज्जर ने शामिल हुईं. दोनों ने नंदी जी के पास बैठकर भस्म आरती को देखा. आरती के बाद बाबा की चौखट पर माथा टेककर दर्शन किये. सुबह तड़के 2 बजे मंदिर के पट खोले गए जिसके बाद पूजन का दौर शुरू हुआ. जिसमे पुजारियों ने गर्भग्रह में स्थित सभी देवी देवताओं का पूजन कर जलाभिषेक कराया. इसके बाद भगवान का दूध, दही, घी, शक्कर व फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक करवाया गया. फिर हरिओम जल अर्पित किया गया. पूजन पाठ के बाबा का आकर्षक मनमोहक श्रृंगार किया गया. उसके बाद भस्म आरती शुरु हुई. 
किंजल दवे ने बताया कि, ''एक बार फिर से बाबा ने मुझे बुलाया है, उनके दरबार में उनके दर्शन के लिए मैं आज फिर से आई हूं. लगभग दो महीने में यह मेरा दूसरे दर्शन है. बाबा बुलाते रहते हैं, हम आते रहते हैं. हर बार की तरह इस बार भी प्रशासन, पुजारी जी और सभी लोगों को मेरा बहुत बहुत धन्यवाद. यहां काफी अच्छी व्यवस्था है.''