Surprise Me!

Philippines Tsunami Alert: 7.8 तीव्रता के भयानक Earthquake से दहला फिलिपीन,Bhutan भूकंप से भारत हिला

2026-06-08 11 Dailymotion

Bhutan & Philippines Earthquake Updates: एशिया के एक बड़े हिस्से में आधी रात से लेकर सुबह तक आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही का खौफ पैदा कर दिया है! भूटान में आए भूकंप से जहां भारत का उत्तर बंगाल दहल उठा, वहीं फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के महाभूकंप के बाद तटीय इलाकों में सुनामी का बड़ा अलर्ट जारी किया गया है, देखिए।
कुदरत ने एक बार फिर एशिया के बड़े हिस्से को हिलाकर रख दिया है, जिससे कई देशों में भारी दहशत का माहौल है। रविवार की रात करीब 11 बजकर 6 मिनट पर पड़ोसी देश भूटान (Bhutan) में 5.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया, जिसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। इस भूकंप के तेज झटके भारतीय सीमा को पार करते हुए पश्चिम बंगाल (West Bengal) के उत्तरी जिलों तक पहुंचे। सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार जैसे इलाकों में अचानक जमीन और इमारतें हिलने लगीं। तेज बारिश के बावजूद लोग अपने घरों और बहुमंजिला इमारतों से बाहर निकलकर सड़कों और खुले मैदानों की तरफ भागने लगे।


A series of powerful earthquakes have shaken Asia, triggering panic across regions. On Sunday night, a 5.6 magnitude earthquake struck Bhutan, sent strong tremors ripping through North Bengal districts including Siliguri and Jalpaiguri, forcing residents to flee their homes at midnight.


#EarthquakeUpdate #BhutanEarthquake #PhilippinesTsunami #BreakingNews

~HT.178~PR.514~ED.106~GR.122~VG.HM~