Surprise Me!

मानसून की रफ्तार पर ब्रेक, 7 दिन से तीन शहरों में अटका; 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट

2026-06-11 4 Dailymotion

देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है. मानसून पिछले सात दिनों से तमिलनाडु के चेन्नई, महाराष्ट्र के हरनाई और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी क्षेत्र में रुका हुआ है. हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में यह महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के शेष हिस्सों में आगे बढ़ सकता है. दूसरी ओर गुजरात को छोड़कर लगभग पूरे देश में प्री-मानसून गतिविधियां जारी हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, दिल्ली और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी देखने को मिली. मौसम विभाग ने आज 22 राज्यों में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. कई राज्यों में यलो अलर्ट लागू किया गया है.