देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है और अब तक 17 राज्यों को कवर कर चुका है. गुरुवार को मानसून की बंगाल की खाड़ी शाखा बिहार पहुंच गई, जबकि अगले तीन दिनों में झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में इसके प्रवेश की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में तेज आंधी और 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली. बिहार में आंधी, बारिश और बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई. मौसम विभाग ने 22 राज्यों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस बीच अमेरिकी एजेंसी NOAA ने अल नीनो की पुष्टि की है, जिसके इस साल बेहद शक्तिशाली होने और वैश्विक मौसम पर व्यापक असर डालने की आशंका जताई गई है.