Surprise Me!

FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने घर में शानदार जीत से किया आगाज, साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराया

2026-06-12 7 Dailymotion

मेक्सिको ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया। घरेलू दर्शकों के सामने टीम ने टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 2-0 से शिकस्त दे दी। एज्टेका स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में पूरी तरह मेक्सिको का दबदबा देखने को मिला। मुकाबले की शुरुआत से ही मेक्सिको ने बॉल पर नियंत्रण रखा और लगातार साउथ अफ्रीका के डिफेंस पर दबाव बनाया। वर्ल्ड कप के पहले मैच में पहला गोल जूलियन क्विनोनेस ने किया। क्विनोनेस पूरे मैच में शानदार लय में दिखे, वो अपनी तेज रफ्तार और बेहतरीन मूवमेंट से साउथ अफ्रीका के डिफेंडरों को लगातार परेशान करते रहे। हाफ टाइम तक मेक्सिको 1-0 से आगे था, दूसरे हाफ की शुरुआत में साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा।