नई दिल्ली : 28 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप में वापसी करने वाली ऑस्ट्रिया ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रिया ने वर्ल्ड कप डेब्यू कर रही जॉर्डन की टीम को 3-1 से हराकर जीत दर्ज की। ऑस्ट्रिया के रोमानो श्मिड ने मैच के 20वें मिनट में पेनल्टी बॉक्स के बाहर से शानदार शॉट लगाकर गेंद को नेट में पहुंचाया और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में जॉर्डन ने शानदार वापसी की। अली ओलवान ने ऑस्ट्रियाई डिफेंडरों को छकाते हुए बेहतरीन गोल दागा और इतिहास रच दिया। ओलवान वर्ल्ड कप में गोल करने वाले जॉर्डन के पहले खिलाड़ी बन गए। इसके बाद जॉर्डन के खिलाड़ियों की गलती के कारण ऑस्ट्रिया ने मैच 3-1 से जीत लिया है।
#FIFAWorldCup #AustriaVsJordan #AustriaFootball #JordanFootball #WorldCup2026 #FootballNews #RomanoSchmid #AliOlwan #MarcoArnautovic #WorldCupDebut #FootballHighlights #SoccerNews #MatchReport #AustriaWin #WorldCupAction #TeamAustria #TeamJordan #FootballUpdates #GoalOfTheMatch #SportsNewsHindi