अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी के मामले में शासन ने जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानि कि एसआईटी का गठन किया। एसआईटी में लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, आईजी रेंज किरन एस और विशेष सचिव, वित्त नील रतन को रखा गया है। एसआईटी सात दिनों के भीतर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट और 15 दिन में अंतिम रिपोर्ट सौंपेगी। दरअसल, दान पात्रों से धनराशि चोरी के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पूरे प्रकरण की विशेष जांच दल एसआईटीई से जांच कराने की मांग की थी।
#Ayodhya #RamMandir #RamTemple #AyodhyaNews #SITInvestigation #DonationTheft #RamJanmabhoomi #UPNews #TempleSecurity #BreakingNews #SpecialInvestigationTeam #ShriRamJanmabhoomi #Governance #TempleAdministration #NewsUpdate #UttarPradesh #DonationBoxTheft #CurrentAffairs #IndiaNews #InvestigationUpdate