Surprise Me!

CM योगी के दरबार में पहुंचा राम मंदिर दान घोटाले का गोपनीय दस्तावेज़, SIT ने सौंप दी रिपोर्ट

2026-06-23 0 Dailymotion

एसआईटी ने अयोध्या राम मंदिर के दान के गबन मामले की प्रारंभिक रिपोर्ट उत्तर प्रदेश शासन को सौंप दी है. एसआईटी के प्रमुख सदस्य एवं लखनऊ मंडल के आयुक्त विजय विश्वास पंत ने मंगलवार को टीम के अन्य दो सदस्यों के साथ अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद को यह प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी. अभी एसआईटी (Special Investigation Team) इस मामले की और गहराई से जांच कर रही है. इस दान चोरी मामले में और सबूत तलाश रही है ACS होम संजय प्रसाद को SIT के सदस्य मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने प्रारम्भिक रिपोर्ट सौंपी है. साथ ही रिपोर्ट सौंपे जाने का आधिकारिक वीडियो जारी किया गया है. मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बताया कि ये गोपनीय रिपोर्ट है. इस रिपोर्ट को शासन को सौंप दी गई है. ये इंट्रिम रिपोर्ट है. अभी जांच चल रही है और फाइनल रिपोर्ट इसके बाद आएगी.