Surprise Me!

अयोध्या में गरजे CM योगी: कोई सबूत हो तो SIT को दें, जांच रिपोर्ट आने दीजिए, बख्शे नहीं जाएंगे गड़बड़ी करने वाले

2026-06-19 2 Dailymotion

 सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में कहा कि हम राम जन्मभूमि को बदनाम करने वाले लोगों के बहकावे में नहीं आएंगे. उन्होंने कहा कि अगर (राम मंदिर दान गबन ) इस मामले में कोई सबूत है तो एसआईटी को दें. 15 दिन और देख लीजिए सब साफ हो जाएगा. एसआईटी की जांच रिपोर्ट आते ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. सीएम योगी वीरांगना झलकारी बाई की भव्य प्रतिमा के अनावरण एवं विभिन्न लोक-कल्याणकारी विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास हेतु रुदौली विधानसभा पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि इसी अयोध्या के नाम पर और जय श्री राम के नाम पर लाठी और गोलियां चलाते थे. इनके दोगले चरित्र को देखो जो कांग्रेस अयोध्या में भगवान राम का मंदिर ना बनने पाए इसके लिए एड़ी चोटी लगाई थी. पूरी ताकत लगा दी थी और न्यायालय में राम के न होने का शपथ पत्र दिया था जिसने पहचान का संकट खड़ा किया था. वह कांग्रेस आज अयोध्या पर मचल रही है. बोल रही है कि राम भक्तों का अपमान हो गया. तब क्या राम भक्तों का अपमान नहीं हो रहा था जब आप कहते थे आपका नेता सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल करते थे. भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा कर रही थी. आज वह मचलती हुई दिखाई दे रही है.