Surprise Me!

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले जम्मू एयरपोर्ट पर योग शिविर, अधिकारियों-कर्मचारियों ने सीखे स्वस्थ जीवन के मंत्र

2026-06-19 5 Dailymotion

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जम्मू एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की ओर से एक सप्ताह के योग शिविर का आयोजन किया गया. इस विशेष कार्यक्रम में एयरपोर्ट के अधिकारी और कर्मचारियों ने विभिन्न योगासन और ध्यान का अभ्यास किया. आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों को शारीरिक रूप से फिट, मानसिक रूप से संतुलित और कार्यस्थल के तनाव से मुक्त रखना है. योग प्रशिक्षकों ने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा को जोड़ने वाली समग्र जीवनशैली है. एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, उच्च दबाव वाले वातावरण में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए योग बेहद उपयोगी है. यह पहल कर्मचारियों के स्वास्थ्य, कार्यक्षमता और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.