नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर आज योग केवल भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरी दुनिया में इसकी स्वीकार्यता और लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. राजपाल यादव ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से विश्वभर के लोग भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़ रहे हैं. यह भारत के लिए गर्व का विषय है कि हजारों वर्षों पुरानी योग परंपरा आज वैश्विक स्तर पर लोगों के स्वास्थ्य और जीवनशैली को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.