Surprise Me!

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने क्यों की मोदी सरकार की तारीफ, बगावत की अटकलें तेज

2026-06-20 1 Dailymotion

तृणमूल कांग्रेस में मचे घमासान और बगावत की खबरों के बीच पार्टी की सांसद महुआ मोइत्रा के ट्वीट ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है. महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एक पत्र की तस्वीर X पर पोस्ट करते हुए केंद्र सरकार की प्रशंसा की. इसके बाद से ये कयास लगाए जाने लगे हैं कि ममता बनर्जी का साथ छोड़कर महुआ मोइत्रा भी बागी नेताओं की सूची में शामिल हो सकती हैं. गौरतलब है कि महुआ मोइत्रा ने अभी हाल ही के दिनों में टीएमसी के बागियों और सत्ताधारी बीजेपी को जमकर कोसा था.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पत्र पर महुआ मोइत्रा ने लिखा कि सशस्त्र बलों की विकलांगता पेंशन पर इनकम टैक्स छूट जारी रखने के प्रति आपकी सहानुभूति के लिए आपका धन्यवाद. उम्मीद है कि वित्त मंत्रालय के अधिकारी भी वैसी ही सहानुभूति दिखाएंगे और इस आपत्तिजनक प्रस्ताव को कभी आगे नहीं बढ़ाएंगे. दरअसल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने महुआ मोइत्रा के नाम अपने पत्र में लिखा, जिसमें लोकसभा में नियम 377 के तहत महुआ मोइत्रा की ओर से उठाए गए मुद्दे का जिक्र किया गया. इसके लिए महुआ मोइत्रा ने उन्हें धन्यवाद दिया.