Surprise Me!

कतर के गैस प्लांट में धमाके: हादसे में 13 की मौत, मृतकों में 12 भारतीय

2026-06-22 4 Dailymotion

कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में एक गैस प्लांट में भीषण आग लग गई. हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 12 भारतीय शामिल हैं. इस हादसे में 66 लोग घायल हो गए हैं.  

बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण गैस प्लांट के अंदर धमाके हुए और उसमें आग लग गई. मौके पर सर्च-एंड-रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. गृह मंत्रालय के अनुसार इंटरनल सिक्योरिटी फोर्स का कतर इंटरनेशनल सर्च एंड रेस्क्यू ग्रुप, सिविल डिफेंस टीमों के साथ मिलकर लापता लोगों के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहा है. मंत्रालय के मुताबिक किसी लीक की वजह से पब्लिक सेफ्टी को कोई खतरा नहीं है.  

कतर एनर्जी ने जानकारी दी है कि रविवार शाम को रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी के अंदर बरजान लोकल गैस सप्लाई फैसिलिटी में ऑपरेशन शुरू होने के दौरान धमाका हो गया और आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए तुरंत इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों को तैनात किया गया और आग पर काबू पा लिया गया.. हालांकि लापता लोगों की तलाश के लिए अब भी रेस्क्यू टीमें ऑपरेशन चला रही हैं.  

अधिकारियों के मुताबिक, मार्च में एक ईरानी मिसाइल रास लफ्फान से टकराई थी, जिससे वहां भीषण आग लग गई और बड़ा नुकसान हुआ. ईरान के लगातार हमलों की वजह से कतर ने वहां पहले ही गैस का उत्पादन रोक दिया.