Surprise Me!

12 Indians Died in Qatar Blast: मरम्मत के बाद शुरू होते ही फटा कतर का गैस प्लांट, 12 मौत से हाहाकार

2026-06-23 51 Dailymotion

Qatar Blast: कतर के गैस कॉम्प्लेक्स में भीषण विस्फोट, 12 भारतीयों की मौत का क्या है सच? | Oneindia Hindi
कतर से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ रस लाफान गैस कॉम्प्लेक्स में हुए भीषण धमाके में 12 भारतीय नागरिकों समेत 13 लोगों की मौत हो गई है।

कतर के सबसे बड़े गैस कॉम्प्लेक्स रस लाफान (Ras Laffan) स्थित बरजान गैस फैसिलिटी (Barzan Gas Facility) में रविवार रात को एक बेहद भीषण और दर्दनाक विस्फोट हुआ। इस शक्तिशाली धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आग की ऊंची लपटें आसमान में उठने लगीं। कतर के ऊर्जा मंत्री साद अल-काबी (Saad al-Kaabi) ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि इस भयावह हादसे में कुल 13 लोगों की जान चली गई है, जबकि 66 अन्य कर्मचारी घायल हुए हैं। सबसे दुखद पहलू यह है कि इस हादसे में जान गंवाने वालों में 12 भारतीय नागरिक शामिल हैं।

A massive explosion at Qatar's Ras Laffan gas complex (Barzan Gas Facility) has killed 13 people, including 12 Indian nationals, and injured 66 others. Qatar's Energy Minister Saad al-Kaabi stated that the blast occurred during the restarting process after maintenance work following previous damage in the area. An investigation has been launched into this industrial accident.

#QatarBlast #BarzanGasPlant #IndianWorkersDead #QatarNews #OneindiaHindi