नई दिल्ली : फुटबॉल की दुनिया में जब भी महान खिलाड़ियों का जिक्र होगा, लियोनेल मेसी का नाम सबसे ऊपर लिया जाएगा। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मेसी ने एक और ऐसा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है, जो उन्हें इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में और मजबूती से स्थापित करता है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ गोल करते ही मेसी वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मेसी ने दो गोल करके ये कीर्तिमान अपने नाम किया है।