नई दिल्ली : फुटबॉल की दुनिया में अगर किसी खिलाड़ी को जादूगर कहा जाता है, तो वह नाम है लियोनेल मेसी। अपनी शानदार ड्रिब्लिंग, सटीक पासिंग और गोल करने की अद्भुत क्षमता से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले मेसी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एक ऐसे खिलाड़ी, जिसने अपने खेल से कई पीढ़ियों को प्रेरित किया और फुटबॉल इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराया। 24 जून 1987 को अर्जेंटीना के रोजारियो शहर में जन्मे लियोनेल मेसी का सफर आसान नहीं था। बचपन में ग्रोथ हार्मोन की समस्या से जूझने वाले मेसी ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को कभी नहीं छोड़ा।
#HappyBirthdayMessi #LionelMessi #Messi #LeoMessi #GOAT #FootballLegend #MessiBirthday #Argentina #InterMiami #WorldCupWinner #MessiFans #Football #Soccer #BallonDor #GreatestOfAllTime #FootballNews #SportsNews #MessiMagic #Legend #GOATMessi