दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के धरने का तीसरे दिन जारी रहा. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने धरना स्थल पर आने वाले लोगों से आधार कार्ड और पैन कार्ड मांगने का आरोप लगाया. अभिजीत दीपके ने कहा कि यदि आगे भी किसी व्यक्ति को बैरिकेड पर रोककर आधार कार्ड मांगा गया तो वह खुद बैरिकेड पर जाकर बैठ जाएंगे. उन्होने कहा कि जंतर-मंतर देश का एक लोकतांत्रिक प्रदर्शन स्थल हैृ. और यहां आने के लिए किसी वीजा की जरूरत नहीं होती. देश के नागरिकों को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है. कॉकरोच जनता पार्टी का ये धरना शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा संबंधी मुद्दों और अन्य छात्र हितों के सवालों को लेकर चल रहा है. जिसमें विभिन्न राज्यों से आए छात्र, युवा और समर्थक इसमें शामिल हो रहे हैं.