Surprise Me!

15 दिन की सुस्ती के बाद आगे बढ़ा मानसून, मुंबई के करीब पहुंचा; कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

2026-06-23 1 Dailymotion

करीब 15 दिनों तक धीमा रहने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है और मुंबई से लगभग 20 किलोमीटर दूर अलीबाग तक पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में मानसून मुंबई में दस्तक दे सकता है. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों में प्री-मानसून बारिश जारी है. हैदराबाद में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है, जबकि तेलंगाना और मुंबई के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. देश में अब तक सामान्य से 43 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मानसून की सक्रियता बढ़ने से स्थिति में सुधार होगा.