अमेरिकी संसद में एक ऐसा प्रस्ताव पास हुआ है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, लेकिन क्या इससे वास्तव में ट्रंप की शक्तियां सीमित हो जाएंगी. अमेरिकी सीनेट ने 50 के मुकाबले 48 वोटों से एक प्रस्ताव पारित किया है. इस प्रस्ताव में राष्ट्रपति ट्रंप से कहा गया है कि वे ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई से अमेरिकी सेना को हटाएं. इस प्रस्ताव को कुछ रिपब्लिकन सांसदों का भी समर्थन मिला, जिससे ये एक दुर्लभ द्विदलीय कदम बन गया.
इससे पहले अमेरिकी प्रतिनिधि सभा यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स भी इसी तरह का प्रस्ताव पारित कर चुकी है. यहां सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि ये प्रस्ताव कानून नहीं है. इसे राष्ट्रपति के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं होती और ये ट्रंप पर कानूनी रूप से बाध्यकारी भी नहीं है.
व्हाइट हाउस ने भी साफ कहा है कि इस प्रस्ताव की कानूनी ताकत नहीं है और फिलहाल ईरान के खिलाफ कोई सक्रिय सैन्य अभियान भी नहीं चल रहा है.