Surprise Me!

बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा: बेटी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर किया पूरे परिवार का कत्ल

2026-06-26 16 Dailymotion

बेंगलुरु के ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. 24 साल की श्वेता ने अपने बॉय फ्रेंड केनेथे के साथ मिलकर अपनी मां, पिता और बहन का बेरहमी से कत्ल कर दिया. बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन सीगेहल्ली के एक अपार्टमेंट में मां और बेटी के बीच तीखी बहस हुई. इसी दौरान श्वेता ने अपनी मां मुथुलक्ष्मी की चाकू मारकर हत्या कर दी. इसी बीच जब उसकी छोटी बहन सुप्रिया जब बाहर से आई तो श्वेता ने उसे भी चाकू मार दिया. शोर सुनकर जब पिता सोमासुंदरम अंदर आए तो श्वेता ने उस पर भी लगातार चाकू से वार किए. इस दौरान श्वेता की मां मुथुलक्ष्मी और बहन सुप्रिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में सोमा सुंदरम की अस्पताल ले जाया गया.. जहां उनकी भी मौत हो गई. हत्या के बाद श्वेता और उसका बॉयफ्रेंड वहां से भाग गए.    

इस ट्रिपल मर्डर के मुख्य संदिग्धों श्वेता और केनेथ को पकड़ने के लिए पुलिस ने विशेष टीम बनाई थी. श्वेता को 23 जून को पुलिस ने पुडुचेरी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान श्वेता ने कबूल कर लिया कि उसने खुद अपने पिता, मां और छोटी बहन को चाकू मारकर हत्या की और इसमें केनेथ का हाथ नहीं है. हालांकि उसके पिता सोमा सुंदरम ने दम तोड़ने से ठीक पहले पुलिस बताया कि केनेथ ने ही उसे चाकू मारा था.