Surprise Me!

iPhone के लिए 13 साल की पोती ने बॉयफ्रेंड से कराया दादा का मर्डर; वीडियो कॉल पर LIVE देखा खौफनाक कत्ल

2026-08-19 10 Dailymotion

केरल के अलाप्पुझा से एक बेहद खौफनाक और हैरान करने वाला क्राइम का मामला सामने आया है. यहां एक 13 साल की नाबालिग पोती ने महज एक नए 'iPhone' के लिए अपने 17 साल के बॉयफ्रेंड और उसके दो दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही 67 वर्षीय दादा की बेरहमी से हत्या करा दी. सबसे रोंगटे खड़े कर देने वाली बात यह है कि इस कातिल पोती ने वीडियो कॉल के जरिए अपने दादा का मर्डर LIVE देखा.

लूट के इरादे से आधी रात को घर में घुसे लड़कों ने दादा का दम घोंटकर उन्हें मार डाला. लूटे गए सोने को बेचकर आईफोन और बाइक खरीदने का प्लान था. हत्या के बाद आरोपियों ने 'स्पाइडर' जैसी फिल्मों की तर्ज पर मिर्च पाउडर और केमिकल डालकर सबूत मिटाने की कोशिश की. हालांकि, पुलिस ने साइबर सबूतों के आधार पर चारों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है. इस दिल दहला देने वाली वारदात की पूरी इनसाइड स्टोरी जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.