Surprise Me!

ईरान के 10 ठिकानों पर अमेरिका के हमले, जेडी वेंस बोले, हिंसा का जवाब हिंसा से मिलेगा

2026-06-28 2 Dailymotion

एक बार फिर से दोनों ने एक दूसरे पर हमले शुरू कर दिए हैं. अमेरिकी सेना के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश के बाद उसने शनिवार को ईरान के 10 ठिकानों पर हमले किए . इन हमलों में अमेरिका ने ईरान के निगरानी ढांचों, संचार तंत्र, एयर डिफेंस साइट्स और ड्रोन स्टोरेज फैसिलिटी को निशाना बनाया है. ये हमले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास किए गए हैं.  

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका कहा कि ईरान ने युद्ध विराम का उल्लंघन किया, जिसके जवाब में उस पर हमले किए गए. उन्होंने ईरान को चेतावनी दी कि अगर ईरान ऐसा करना जारी रखता है तो अमेरिकी सेना ऐसे हमले करने के लिए मजबूर हो जाएगी, जिससे ईरान का अस्तित्व खत्म हो जाएगा.  उधर, बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अगर सीजफायर समझौते को लेकर कोई मतभेद है तो ईरान को फ़ोन उठाना चाहिए, लेकिन हिंसा का जवाब हिंसा से ही दिया जाएगा.