Surprise Me!

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, आठों आरोपियों के घर पर पुलिस की रेड, सियासत भी जारी

2026-06-28 1 Dailymotion

 राम मंदिर चढ़ावा मामले में सभी आठों आरोपियों के घर पुलिस की एक साथ छापामारी शुरू हो गई है. 26 जून को अयोध्या पुलिस ने राम जन्मभूमि थाने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है. अभी तक लगभग 80 लाख रुपए की बरामदगी हुई है. इस क्रम में एक बार फिर आरोपियों के घर तलाशी और परिजनों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की जा रही है. वहीं इस मामले को लेकर सियासत भी जारी है, हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले आज धर्म की राजनीति कर रहे हैं. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के लिए "नेशन नहीं, डोनेशन फर्स्ट" है. इन्होंने तो अपनी हरकतों से भगवान राम को भी नहीं छोड़ा.