राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर यूपी की सियासत उबाल पर है। अयोध्या में कांग्रेस नेताओं के दल के साथ राम मंदिर में दर्शन करने जा रहे यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। सोमवार देर रात अजय राय को होटल पद्मश्री पैलेस में नजरबंद किया गया। रात को ही अयोध्या पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई और आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में उन्हें रखा गया है। अजय राय की नजरबंदी के खिलाफ यूपी कांग्रेस में भारी रोष है और पुलिस से उनकी बातचीत चल रही है। कांग्रेस का कहना है कि हमारे नेता नोटिस देकर वहां गए थे सरकार चोरी और सीनाजोरी का काम कर रही है।