Surprise Me!

2-3 बारिश में ही मुंबई का हाल हुआ बुरा, 10 साल के बच्चे की मौत, 12 घायल!

2026-06-30 5 Dailymotion

अभी मानसून अपने रौद्र रूप में भी नहीं आया है..शुरुआत ही हुई है, लेकिन शुरुआती बारिश ने ही मुंबई निवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालत ये है कि जगह-जगह जलभराव है तो सड़कें जाम हैं। मंगलवार सुबह तेज़ बारिश की वजह से कई इलाकों में भारी जलभराव हुआ और पानी में डूबी सड़कें दरिया जैसी नज़र आने लगीं। जबकि रेजिडेंशियल सोसाइटियों की पार्किंग में बारिश का पानी भर गया। भारी बारिश के कारण सानपाड़ा इलाके से APMC रोड तक पानी भर गया। इस रोड पर करीब डेढ़ फीट तक पानी जमा होने से लोगों को पैदल चलने में काफी परेशानी हुई। जानकारी के मुताबिक नालियों की सफाई ठीक से न होने की वजह से पानी तेज़ी से नहीं निकल पाया और सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। लोगों का कहना है कि म्युनिसिपल एडमिनिस्ट्रेशन वक्त पर नालियां साफ नहीं करवाता, जिसकी वजह से हर बारिश में यही हाल होता है। पार्किंग, घरों के आसपास और मुख्य सड़कों पर पानी भरने से रोज़मर्रा की ज़िंदगी प्रभावित होती है।


#NaviMumbai, #rainfall, #flooding, #waterlogginginmumbai, #mumbaimonsoon, #IMDalert, #drainagesystem, #municipaladministration, #NMMC, #trafficdisruptioninmumbai, #mumbairaintoday, #mumbaiweather