Surprise Me!

'अमित शाह कभी राम मंदिर नहीं गए', केजरीवाल ने पूछे 5 सवाल; राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा हमला

2026-07-01 3 Dailymotion

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर सनातन और भगवान श्रीराम के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार भी भगवान श्रीराम के दर्शन करने नहीं गए. केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने वर्षों तक भगवान राम और सनातन का इस्तेमाल केवल चुनाव जीतने और सत्ता हासिल करने के लिए किया. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगभग ढाई साल यानी 891 दिन बीत चुके हैं. इस पूरे समय में अमित शाह एक बार भी भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या नहीं गए. उन्होंने कहा कि इस बात की जानकारी मिलने के बाद इंटरनेट और कई पत्रकारों से इसकी पुष्टि करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें अमित शाह के राम मंदिर दौरे का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला. इसी अवधि में अमित शाह ने कई सार्वजनिक सभाओं और इंटरव्यू में राम मंदिर का जिक्र किया, लेकिन भगवान राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या नहीं पहुंचे.