जापान की प्रधानमंत्री ताकाइची के भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौते पर हस्ताक्षर हुए, जिनमें रक्षा, उर्जा, फार्मा और AI शामिल हैं. पीएम मोदी ने इसे रणनीतिक और ग्लोबल पार्टनरशिप का नया अध्याय करार दिया है. उन्होंने स्वतंत्र, समृद्ध और नियमों पर आधारित इंडो-पैसिफिक को भारत की प्राथमिकता बताया है.
जापान की प्रधानमंत्री ताकाइची भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत आई है. भारत जापान संयुक्त आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच साझेदारी को तेजी के बढ़ाने का एलान किया. वहीं, जापान की प्रधानमंत्री ताकाइची ने कहा कि जापान की मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स का एक डिस्ट्रॉयर और भारतीय नौसेना का एक जहाज संयुक्त अभ्यास करने की योजना बना रहे हैं.