Surprise Me!

PM मोदी ने जापानी पीएम को कहा ‘छोटी बहन’, रक्षा-ऊर्जा क्षेत्र में हुए कई अहम समझौते

2026-07-02 3 Dailymotion

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची भारत दौरे पर आई हुई हैं। गुरुवार को दोनों देशों के बीच जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें कई अहम समझौते हुए। भारत-जापान की गहरी दोस्ती का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इस प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री को ‘छोटी बहन’ कहकर संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि सनाए तकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं साथ ही एक दूरदर्शी और लोकप्रिय नेता भी हैं।