राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला अभी अपनी परिणीति तक भी नहीं पहुंचा था कि अब चार धामों में से एक बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के दान और चढ़ावे की कथित चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भैरव सेना संगठन ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति यानि बीकेटीसी के एक कर्मचारी पर चढ़ावे में हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। संगठन के अध्यक्ष संदीप खत्री ने मंदिर समिति के सीईओ को पत्र लिखकर 21 दिनों के अंदर मामले की जांच की मांग की है।